logo

धनबाद : महिला कॉलेज में घुसकर ठेकेदार ने की मारपीट, शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार 

महिला कॉलेज में घुसकर ठेकेदार ने की मारपीट, शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार 

धनबाद: 

धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में गार्ड एवं शिक्षकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ठेकेदार संजय गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कैंपस में घुसकर ठेकेदार संजय गुप्ता व अन्य ने गार्ड के साथ मारपीट की, मोबाइल छीना व शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। जबकि कॉलेज में पुरूषों का प्रवेश वर्जित है इसके बाद भी आरोपियों ने घुसकर घटना को अंजाम दिया है


प्राथमिकी दर्ज 
मामले के बार में प्राचार्य शर्मिला रानी ने बताया कि संजय गुप्ता के साथ चार लोग कॉलेज कैंपस घुस गये  और गार्ड के साथ मारपीट की। शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। एसएसपी को भी फोन पर घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल कॉलेज के प्राचार्य ने थाने में लिखित शिकायत कर दी गई है। पूरे मामले क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी। आरोपी संजय गुप्ता ठेकेदार है और पूर्व में कॉलेज में उसने कुछ कार्य भी किया है।