logo

JSSC : उत्पाद विभाग सिपाही नियुक्ति की कट ऑफ को लेकर विवाद शुरू, उत्पाद एवं मद्ध निषेध विभाग को अभ्यर्थियों ने लिखा पत्र

JSSC2.jpg

रांचीः

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उत्पाद विभाग में 583 सिपाही नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी किया है। इनमें तीन पद ( कृषि विभाग में कनीय अभियंता, जल संसाधन विभाग में कनीय अभियंता और पेयजल, जल एंव पथ निर्माण विभाग में कनीय अभियंता) के लिए अधिकतम उम्र सीमा अगस्त 2022 मांगा गया है। जिसे लेकर अभ्यर्थी विरोध जता रहे हैं। अभ्यर्थियों ने इस बारे में उत्पाद एवं मद्ध निषेध विभाग को एक पत्र भी लिखा है।


 

अभ्यर्थियों ने लिखा पत्र 
पत्र में अभ्यर्थियों ने कहा है  कि रघुवर सरकार में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या – 04 /2018) के लिए 518 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इस परीक्षा का पीटी भी हुआ था लेकिन हेमंत सरकार ने पिछले दिनों नियोजन नीति और आरक्षण का हवाला देते हुए इस विज्ञापन को रद्द कर दिया। अब 2022 में जो विज्ञापन जारी किया गया है, उसमें कट ऑफ अगस्त 2022 को रखा गया है। ऐसा करने से वैसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र सीमा विज्ञापन के तहत पार हो गया है, वे परीक्षा कैसे देंगे। छात्रों ने विभाग से पुराने अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। 


26 मार्च तक भरे जाएंगे फार्म

उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 फरवरी से 26 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भरे जाने हैं। इसकी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ मैट्रिक रखी गयी है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा झारखंड के स्कूलों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आरक्षित श्रेणी के लोगों को इसमें छूट दी गई है।