logo

झारखंड सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल जारी है- बाबूलाल मरांडी

BABULAL13.jpeg

रांची 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल बड़े पैमाने पर जारी है। कहा कि सरकार चुप है, प्रशासन मौन धारण किए हुए है। जनता परेशान है और झारखंड में मतांतरण को रोकने का नहीं कोई समाधान है। कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में मतांतरण के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। झारखंड में जबरन धर्म परिवर्तन कराना एक प्रथा बन गई है। वोटबैंक की राजनीति करने के लिए एक खास समुदाय को हेमंत सरकार ने हिम्मत दे रखी है, डराने की, धमकाने की और जान लेने की।

कहा कि धनवार प्रखंड के गुआखंडहर ग्राम से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां विकास रविदास और उनकी पत्नी को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मना करने पर गुंडों द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की जा रही है। जातिसूचक गलियां दी जा रही हैं। धमकी दी जा रही है। 


आरोप लगाया कि पहले आदिवासी परिवार की महिलाओं से जबरन शादी और फिर धर्म परिवर्तन कराया गया, मना करने पर हत्या कर टुकड़े-टुकड़े करके फेंका गया। अब दलित परिवारों के साथ भी यही हो रहा है। वोट बैंक की राजनीति करने वाली इस सरकार में प्रदेश का आदिवासी, हिन्दू सुरक्षित नहीं है।

Tags - Babulal marandiconversion Jharkhand News