logo

रांची : BAU में होगा 7वां दीक्षांत समारोह , 500 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री  

BAU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

रांची के बिरसा एग्रीक्लचर युनिवर्सिटी (बी.ए.यू) में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन 2 फरवरी को होगा। आयोजन बेहद धूमधाम से किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। समारोह में सत्र 2018-22 के अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी कोर्स के पास आउट छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। बता दें कि विभिन्न कॉलेजों के 500 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। सभी कॉलेज के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में पास आउट छात्रों को ओजीपी प्राप्तांक के आधार पर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल दिया जायेगा। यूनिवर्सिटी टॉपर को चांसलर मेडल मिलेगा।

 

इन कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
यूनिवर्सिटी में बने सात नव-निर्मित कॉलेज जिनमें फूलो झानो कॉलेज ऑफ़ डेयरी टेक्नोलॉजी हंसडीहा दुमका, कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस गुमला, कॉलेज ऑफ़ हॉर्टिकल्चर खूंटपानी चाईबासा, कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कांके, सिद्धू कान्हु कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर गोड्डा, रविन्द्र नाथ टैगोर कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर देवघर तथा कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर गढ़वा से पास आउट छात्रों को ग्रेजुएशन की डिग्री मिलेगी। हर एक सत्र के छात्रों को अलग-अलग डिग्री, गोल्ड मेडल एवं चांसलर मेडल मिलेगा। 

बता दें कि विवि की स्थापना वर्ष 1981 में हुई है। इसके बाद से अब तक 6 दीक्षांत समारोह हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई है। ये 7वां दीक्षांत समारोह होगा। करीब तीन साल के अंतराल पर ये हो रहा है। वर्तमान में विवि के अंतर्गत 10 कॉलेज संचालित हैं। इसमें उद्यान, एग्रीकल्चवर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरीज और कृषि संकाय भी शामिल हैं. इन कॉलेजों से कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी।