logo

देश के सारे भ्रष्टाचारी रैली कर भ्रष्टाचार को जस्टिफाई करने में लगे हैं- बाबूलाल मरांडी

bjp01.jpeg

रांची 
बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के सारे भ्रष्टाचारी रैली कर भ्रष्टाचार को जस्टिफाई करने में लगे हैं। मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारी को बचाओ। कहा कि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितना हमला कर लें वे भ्रष्टाचार के खिलाफ पीछे हटने वाले नहीं। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों को पाई पाई लौटाना ही होगा। ये मोदी की गारंटी है।

इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की बारात

मरांडी ने कहा कि इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है। जो देश को केवल लूटना चाहते हैं। ये चाहते हैं घोटाला करते रहें और कानूनी कार्रवाई भी नही हो। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की बात करते हैं। लेकिन लोकतंत्र में तो कानून सबके लिए बराबर होता है। जबकि घमंडिया गठबंधन अपने लिए स्पेशल कानून चाहता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तो जल, जंगल जमीन की लूट मची है। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी लोगो को बालू नही मिल रहा। अवैध तस्करी से बालू यूपी और बिहार भेजा जा रहा। 

विपक्ष पर लगाये ये आरोप 
उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन सभी की दिनचर्या में शामिल है मोदी को गाली दो, देश को बदनाम करो, सनातन को गाली दो, जांच एजेंसियों को इग्नोर करो, कार्रवाई हुई तो कोर्ट पहुंचो। कोर्ट फटकार लगाए तो कहीं और जाओ। आदिवासी हैं तो विक्टिम कार्ड खेलो, लोकतंत्र पर खतरा बताओ, जनता को गुमराह करो, सारे चोर इकट्ठा हो जाओ, जोर-जोर से बोलो ,छाती पीट कर बोलो और भ्रष्टाचार को बचाओ। उन्होंने कहा आज आकंठ भ्रष्टाचारी खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाना चाह रहे हैं। लेकिन जनता सब समझ रही है। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiindia alliancebjprally

Trending Now