logo

JSCA स्टेडियम में हुई कंट्री क्रिकेट क्लब की बैठक, प्रस्तुत की गई प्रगति रिपोर्ट

JSCA स्टेडियम में हुई कंट्री क्रिकेट क्लब की बैठक, प्रस्तुत की गई प्रगति रिपोर्ट

द फॉलोअप डेस्क
कंट्री क्रिकेट क्लब की 12वीं वार्षिक आम सभा बैठक रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स धुर्वा रांची में सम्पन्न हुई। वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष राजेश वर्मा जी ने सदस्यों को संबोधित किया और अंतिम वर्ष का क्लब का पूरी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद सचिव राहुल झा ने सभा को संबोधित किया और क्लब का सारा ब्यौरा दिया। इस मौके पर कोषाधयक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी पिछले साल के वित्तीय लेन देन के विषय में विस्तार से सदस्यों के बीच में रखा। 

वार्षिक आम बैठक मे उपाध्यक्ष संजय पांडे, संयुक्त सचिव पवन कुमार, कार्यकर्ता के राजीव रंजन, सुशील कुमार, अजीत कुमार, विशाखा झा इंदर शेखर, गुरदयाल सिंह नामधारी, नितिन सराफ, अर्शे आलम के साथ क्लब के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


 

Tags - Country Cricket Club JSCA Stadium Jharkhand News News Jharkhand