logo

बिहार  : अवैध हथियार रखने के दोषी करार बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज कोर्ट सुनाएगी सजा 

Anant_singh.jpeg

पटना :
मोकामा के दोषी करार दिए गए बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सजा का आज ऐलान होगा। 14 जून को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था।मंगलवार को सुबह 10 बजे के बाद पटना की MP-MLA कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे सजा सुनाएंगे। अनंत सिंह को बाढ़ के लदमा गांव स्थित पुश्तैनी घर से बरामद एक AK-47, 26 गोली, 2 हैंड ग्रेनेड और एक मैगजिन की बरामदगी के मामले में आज सजा होनी है। इस केस में अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

7 साल कम से कम सजा होने का अनुमान 
बाढ़ थाना में अनंत सिंह के खिलाफ FIR नम्बर 389/19 दर्ज है। इस केस में IPC के साथ ही आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं का इस्तेमाल किया गया है। इन धाराओं के आधार पर विधायक अनंत सिंह को कम से कम 7 साल या इससे अधिक उम्र कैद की सजा कोर्ट की तरफ से सुनाए जाने की संभावना है।

2 साल से अधिक की सजा पर खत्म होती है विधायकी 
आज अनंत सिंह को अपना विधायक पद भी गंवाना पड़ सकता है। क्योंकि, 2 साल से अधिक की सजा मिलने पर विधायकी रद्द होने का कानूनी प्रावधान है।अनंत सिंह के बाढ़ स्थित पुश्तैनी घर पर पटना पुलिस की टीम ने 16 अगस्त 2019 को छापेमारी की थी। जिस दौरान अवैध तरीके से रखे गए हथियार, हैंड ग्रेनेड और गोली बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अपने ही बयान पर बाढ़ थाना में FIR नंबर 389/19 दर्ज किया था।