द फॉलोअप डेस्क
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता ने भारत की जनता को मूलभूत समस्याओं से मुक्त कर दिया है। भारत को वैश्विक स्तर पर भी मज़बूती प्रदान की। आमजनों तक अच्छी और बुरी सरकार के बीच का अंतर बताना ज़रूरी है। यह बातें रांची के विधायक सीपी सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकर के 9 साल पूरे होने पर भाजपा रांची महानगर द्वारा अटल स्मृति वेंडर मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने विकास तीर्थ का आयोजन किया है। भाजपा के विकासशील सरकार के नीतियों को लोगों को बीच में ले जाना जरूरी है ताकि भोले-भाले लोगों को भ्रष्टाचारी किसी प्रकार से बहका ना सके।

मोदी सरकार ने हर वर्ग का रखा है ध्यान
सीपी सिंह ने कहा कि साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के लोगों की ज़रूरतों को ध्यान रखा। नीतिगत तरीके से आमजनों को अनेक योजनाओं की सौगात दी। आज देश की महिलाएं चूल्हा नहीं फूंक रही हैं, उनके पास उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलेंडर उपलब्ध है। देश की बेटियों के लिए बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ योजना से देश की बेटियों को सशक्त किया। युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए केंद्र सरकार ने स्टार्टअप इंडिया योजना को लागू किया। देश के आधारभूत संरचना और सड़क निर्माण कार्य का लोहा आज विदेश भी मान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ संयुक्त राष्ट्र में भी अपनी पकड़ बना चुकी है।

लूटबंधन की सरकार ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से रखा वंचित
झामुमो और कांग्रेस की राज्य में चल रही सरकार को लेकर सीपी सिंह ने कहा कि भोली-भाली जनता सरकार के झूठे वादों और लूट-खसोट के आचरण से पूरी तरह से अवगत हो चुकी है। रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मिल रही सहुलियतों से खुद को वंचित महसूस कर रहे ही। जनता ने इस भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ने का मन बना चुकी है। सीपी संह ने कहा कि इस लूटबंधन की सरकार ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। नगर निगम चुनाव न कराकर लोकतंत्र गला गला घोंटने का काम किया। सीपी सिंह ने कहा कि 2024 में होने वाली विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बलराम सिंह ने किया। यह जानकारी भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी कुमार उत्कर्ष ने दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N