logo

चतरा : भाकपा माओवादी एरिया कमांडर ने किया सरेंडर, कहा- बहकावे में आकर भटक गया था

भाकपा माओवादी एरिया कमांडर ने किया सरेंडर, कहा- बहकावे में आकर भटक गया था

चतराः 
भाकपा माओवादी के एक एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। माओवादी का नाम कमलेश यादव है। कमलेश ने चतरा डीसी अबू इमरान व एसपी राकेश रंजन के सामने आत्मसमर्पण किया है।  प्रशासन ने अमलेश यादव की पत्नी फूलन देवी को एक लाख का चेक सौंपा है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि आत्मसमर्पण नीति के तहत जो भी सहायता दिया जाता है वह भी मिलेगा। एरिया कमांडर ने पुलिस को कहा है कि वह बहकावे में आ गया था इसलिए मुख्यधारा से भटक गया था। इन दिनों सरकार के तरफ से चलाई जा रही अभियान के तहत कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। कई नक्सली योजना का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।