logo

सनकी युवक ने भाभी और मामूम को तलवार से काटा

सनकी युवक ने भाभी और मामूम को तलवार से काटा

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में दो लोगों पर तलवार से हमला किया है। जिसमें एक महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। महिला की इस हमले से मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बच्चे की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने सनकी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि उपेंद्र विश्वकर्मा नामक युवक का अपने परिवार और पड़ोसियों से विवाद था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक उपेंद्र विश्वकर्मा अपनी चचेरी भाभी रेखा देवी और उसके परिवार से नाराज रहता था। 


इसी दौरान किसी बात को लेकर उपेंद्र विश्वकर्मा का अपनी भाभी से विवाद हो गया। इसके बाद उपेंद्र विश्वकर्मा ने तलवार से अपनी चचेरी भाभी रेखा देवी को काट डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने पड़ोस के डेढ़ साल के बच्चे पर तलवार से हमला कर दिया। बच्चे को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद पांडू इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी उपेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उपेंद्र विश्वकर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है। आरोपी हत्या के स्पष्ट कारण नहीं बता रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Tags - Palamu Palamu news Palamu latest news Palamu local news Palamu crime