logo

अब मछली कारोबारी के हाथ से 55 हजार लूटकर फरार हुए अपराधी, राजधानी के इस इलाके की घटना

DIBDIH.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची में लूट, छिनतई की घटना बढ़ती ही जा रही है। हर दिन एक नये किस्से सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज भी बाइक सवार अपराधियों ने एक मछली व्यवसाई के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। व्यवसाई से 55 हजार रूपये की लूट हुई है। बताया जा रहा है पैसे लूटने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल और सेटेलाइट चौक के आस-पास की है। जानकारी के मुताबकि बाइक में अपराधी थे। उनके पास हथियार था, जिसके बल पर दोनों ने घटना को अंजाम दिया। जगरनाथपुर थाना और डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N