logo

धनबाद : झूला झूल रहे शख्स पर अपराधियों ने चलाई गोली, मेले में अफरा-तफरी

काल्हो.jpg

धनबादः 

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में लगे काली पूजा मेले में भीड़ में अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई है। हालांकि पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको गोली लगी है उसका नाम मो सैफ बताया जा रहा है। घटना बुधवार रात की है। जो जानकारी है उसके मुताबिक सैफ झूला झूल रहा था उसी वक्त नीचे से गोली चली और सीधा जाकर मो सैफ को लगी।  सैफ गढ़वा का रहने वाला है वह अपने मौसा के बरसी में शामिल होने आया था।

 

अरोपी का नाम जितेंद्र रवानी है। सैफ के गर्दन को छूते हुए गोली दाहिने हाथ में लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 

Trending Now