logo

गुमला में 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये लूट ले गए अपराधी    

त23.jpg

गुमला
गुमला में बीते रात एक सोना व्यवसायी से करीब 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए गए। पीड़ित व्यवसायी के अनुसार, लूटे गए सोने की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना घाघरा थाना से महज 100 मीटर दूर का है। पीड़ित व्यक्ति का नाम शशांक सोनी है, जो हरिओम गहना घर  के नाम से ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। 

पुलिस जांच शुरु
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में शशांक सोनी ने बताया कि वह ग्राहक द्वारा मिली आर्डर, और दिनभर की बिक्री की नकदी स्कूटी की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड पर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अपराधियों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए उन्हें धमकी दी और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। 

डर से मां ने कहा ले जाओ सामान
इस दौरान शशांक और उनकी मां डर के कारण सड़क किनारे गिर पड़े। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने कनपटी पर हथियार तानकर सामान सौंपने को कहा। इस घटना से उनकी मां डर गईँ और बेटे की जान बचाने के लिए खुद आगे बढ़कर बदमाशों से सामान ले जाने को कहा। इसके बाद अपराधी स्कूटी की चाबी लेकर डिक्की से करीब 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

Tags - Gumla robbery news Jharkhand gold loot case 1 kg gold robbery India jeweller robbery Gumla Shashank Soni robbery case Hariom Gahana Ghar loot Jharkhand crime news today