द फॉलोअप डेस्क
कोयलांचल में रविवार की सुबह जागरूकता के एक नए सवेरे के रूप में उभरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य मानव श्रृंखला में हजारों जिलेवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रणधीर वर्मा चौक से लेकर गोल बिल्डिंग तक बनी इस विशाल श्रृंखला ने पूरे शहर को जागरूकता के सूत्र में पिरो दिया।
1.jpeg)
1.jpeg)
1.jpeg)
इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हुई। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ आईआईटी आईएसएम, बीसीसीएल, पूर्व मध्य रेलवे, मैथन पावर लिमिटेड, डीवीसी, टाटा स्टील, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान को सफल बनाया।
1.jpeg)

मानव श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सुबह सात बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना जगाना है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।
1.jpeg)
1.jpeg)
उपायुक्त ने आगे बताया कि सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत देश भर में जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। धनबाद में इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है ताकि नियमों के प्रति सजगता बढ़े। जागरूकता के इस माध्यम से न केवल लोगों को सतर्क किया जा रहा है, बल्कि सुरक्षित सफर के प्रति एक व्यापक संदेश भी दिया जा रहा है।

1.jpeg)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में नए मतदाताओं को ईपीआईसी (EPIC) कार्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही, निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धनबाद, झरिया, सिंदरी, निरसा, बलियापुर और टुंडी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ (BLO) तथा सुपरवाइजरों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जुटे कर्मियों का उत्साहवर्धन हो सके।

1.jpeg)
