द फॉलोअप डेस्क
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने आज कांके रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का आमंत्रण पत्र दिया। मालूम हो कि 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान में दिन के 12 बजे से राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के सभी मंत्री गणमान्य अतिथि होंगे। राजस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री लगभग 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
