द फॉलोअप डेस्क
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा। प्रो जी पी सिंह, नामांकन प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं श्रेणियों और कार्यक्रमों के लिए है जहाँ खाली सीटें उपलब्ध हैं।.jpg)
इन पाठ्यक्रमों में सीटें हैं खाली:
श्रेणीवार कुल सीटें इस प्रकार हैं: 33 (SC), 7 (ST), 14 (OBC), 16 (EWS), 3 (UR), कुल 73 सीटें खाली हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रवेश योग्यता परीक्षा (10+2 या समकक्ष) के अंकों के आधार पर होगी।
रजिस्ट्रेशन/काउंसलिंग फीस इस प्रकार है:
• सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹800 (गैर-वापसी योग्य)
• एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹400 (गैर-वापसी योग्य)
• दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए (सभी श्रेणियों में): ₹200 (गैर-वापसी योग्य)
सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।.jpeg)
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
• खाली सीटों की सूची: 22 सितंबर 2025
• रजिस्ट्रेशन: 23-27 सितंबर 2025
• पंजीकृत सूची: 30 सितंबर 2025 तक
• दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग: 6 अक्टूबर 2025
• सीट आवंटन एवं शुल्क भुगतान: 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
प्रवेश प्रक्रिया जारी हो चुकी है, इसलिए खाली सीटों की संख्या उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने या प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों के नामांकन के अनुसार बढ़ सकती या घट सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सीयूजे की आधिकारिक वेबसाइट देखें या हेल्पलाइन नंबर 9304953735 (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) पर संपर्क करें।