logo

देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब हमेशा बनी रहनी चाहिए : मिथिलेश ठाकुर

THAKUR0000000000.jpg

चाईबासा
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आमला टोला सार्वजानिक काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूरे झारखंड और देशवासियों को काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे और देश की सामाजिक सौहार्द्र और समरसता की भावना निरंतर सशक्त हो। ठाकुर ने कहा कि मां काली ऐसे सभी विनाशकारी तत्वों का संहार करें जो समाज में वैमनस्य फैलाने और भाई को भाई से लड़ाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर पर्व मनाएं और सामाजिक एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा, “देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब हमेशा बनी रहनी चाहिए। हमारे देश में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बना रहना आवश्यक है।”


रविवार को श्री श्री आमला टोला सार्वजानिक काली पूजा समिति के पंडाल उद्घाटन समारोह में बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि आमला टोला काली पूजा की अपनी एक लंबी परंपरा रही है और इस पूजा का उद्देश्य हमेशा से सामाजिक एकता को बनाए रखना रहा है।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उद्योगपति सह समाजसेवी राज कुमार शाह, अधिवक्ता निरंजन साहू, गुरमुख सिंह खोखर, सजनी सेनगुप्ता, फादर निकोलस केरकेटा, अंजुमन सदर खलीलुर रहमान, चाईबासा चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर मां काली की पूजा-अर्चना की और चाईबासा सहित पूरे झारखंड के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस मौके पर समिति के संरक्षक तपन कुमार मित्रा, अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, रमेश कुमार खिरवाल, दीपेंद्र प्रसाद साव, गोपाल चटर्जी, अनुज कुमार चौधरी, महेश रुंगटा, दीपक शर्मा, नारायण पाडिया, विकास गुप्ता, विनय कुमार ठाकुर, वेदांत खिरवाल, रौशन कुमार, संदीप कुमार भवसार, विजय कुमार गर्ग, मनोज जोशी, अशोक अग्रवाल, देवजीत चटर्जी, अशोक शर्मा, मानस घोष, अनूप कुमार मुखर्जी, सपन मित्रा, तड़ित विश्वास, अभिषेक मिश्रा, पिनाकी दत्ता, रौनक सिन्हा, विवेक गुप्ता, अमित ठाकुर, लक्ष्मण राम, राजीव गुप्ता, मोनू ठाकुर, रतन कुमार डे, संदीप कुमार भवसार, अशोक कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, अशोक शर्मा, संजय प्रजापति, देवजीत चटर्जी, संजय कुमार पोद्दार, गौतम सरकार, भरत रुंगटा, दिलीप राम, प्रतीक चटर्जी, लखन महतो, आलोक मजूमदार, शुभम शर्मा, वैभव बजाज, भरत रुंगटा, रौशन अग्रवाल, विवेकानंद दिनोदिया, अभिजीत चटर्जी, गोपाल साह, मानव जोशी, गौतम रुंगटा, विश्वदीप ठक्कर, आनंद गोप, जितेन्द्र सिन्हा, चित्तरंजन दास, दीपक कुमार खिरवाल, मोना बर्मन, मो. निजाम, लक्ष्मण राम, एम.के. झा, राजा सिन्हा, मो. सलीम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News