logo

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 ठग गिरफ्तार, विभिन्न राज्यों से 26 मामले आए सामने

nvjlkhgb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में साइबर थाना में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चार मोबाइल और कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, ठगों द्वारा लोगों को मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर या एपीके फाइल भेजने के नाम पर झांसा दिया जाता था। लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर वे लोगों के खातों से अवैध रूप से रकम निकाल लेते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 26 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरिडीह पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।

पुलिस ने बताया कि मामले में तकनीकी अनुसंधान जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

 

Tags - Giridih cyber crime Cyber scam arrested Cybercrime police action Indian cybercrime case Cyber criminals arrested in Jharkhand APK file phishing scam Cybercrime helpline India Mobile and SIM card seizure cybercrime How to report cyber fraud in Indi