logo

झारखंड के इस अस्पताल में जन्मीं थीं दामिनी एक्ट्रेस मीनाक्षी, अब सरकार कराएगी जीर्णोद्धार

सगलो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सुपरहिट फिल्म 'दामिनी' की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का झारखंड कनेक्शन किसी से छिपा नहीं है। यह फिल्म मीनाक्षी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। लेकिन सिंदरी का विख्यात खाद कारखाना 2003 से बंद पड़ा है। उसी परिसर में अस्पताल भी है। इसी अस्पताल में मीनाक्षी का जन्म हुआ था। अब यह अस्पताल लगभग खंडहर हो चुका है। लेकिन अस्पताल के पुनरुद्धार का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि एफसीआइ  (The Fertilizer Corporation of India, भारत सरकार) अस्पताल की गिनती कभी न सिर्फ धनबाद बल्कि झारखंड के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में होती थी। यहां एफसीआइ कर्मचारियों को चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं मिलती थी। 


पहले 30 साल तक मिलेगा लीज 
बता दें कि FCIL इसे 50 साल के लिए लीज पर देने का मन बना रही है। इसके लिए टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिसको भी इस अस्पताल को चलाने का मौका मिलेगा, उसे पहले 30 वर्षों के लिए लीज पर संचालन का अधिकार होगा। अगर उस कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो औऱ 20 सालों अस्पताल के संचालन का मौका मिल जाएगा।  सिंदरी यूनिट 2003 से बंद पड़ा है। 205 बेड का अस्पताल भवन, नर्स हॉस्टल, आवास परिसर भी बंद है। 11 एकड़ एरिया में फैले भूखंड में से 1,20,233 स्क्वायर फीट एरिया में कंस्ट्रक्शन किया गया था। जिस कंपनी को यह लीज पर दी जाएगी वह अपने खर्च पर पूरी तरह इस परिसर को रिस्टोर करेगी। FCIL के इंप्लॉयी (एक्स भी) और उनके आश्रितों को ओपीडी, टेस्टिंग में 50 फीसदी तक की रियायत देनी होगी।  


एक बार विधायक ने उठाई थी आवाज 
सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने मार्च 2021 में अस्पताल को लेकर सदन में आवाज उठाई थी। उन्होंने आग्रह किया था कि बंद हॉस्पिटल को जल्द ही चालू किया जाए। कहा था कि एफसीआइ सिंदरी प्रबंधन द्वारा संचालित 205 शैय्य वाला हास्पिटल के लंबे समय से बंद रहने से सिंदरी और इसके आस पास के लोगों को इलाज में परेशानी होती है। इसके बाद विधायक कोरोना काल में बीमार हो गये और अबतक हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में चिकित्सारत हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N