द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा के मेहरमा थाना में शनिवार 4 अप्रैल की शाम फूलन देवी नाम की महिला आई. उसने थाने में जानकारी दी कि उसके ससुर निरंजन मंडल ने अपने घर में 2 देसी कट्टा रखा है. इस जानकारी की सत्यापन करने के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने निरंजन मंडल के घर पर उनकी ही निशानदेही पर दो अवैध देसी कट्टा बरामद किया. इसके बाद निरंजन मंडल को गिरफ्तार कर मेहरमा थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस आगे की कानूनी करवाई में जुटी है.
