logo

राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को हराकर बनी स्टेट चैंपियन

eee2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल कर लिया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। टीम को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया । 

जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायें, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है । डीसी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jahrkhand update east singhbhum news east singhbhum latest news latest khabar school level volleyball competition