logo

साहिबगंज : DC और SP ने नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

DCSP.jpg

द फॉलोअप डेस्क

साहिबगंज उपायुक्त  हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आज जैप-09, साहिबगंज स्थित परेड मैदान में नवनियुक्त चौकीदारों के पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने परेड अभ्यास, अनुशासन, वेशभूषा, मैदान की साफ-सफाई तथा आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परेड समारोह की सभी तैयारियां समय पर एवं मानक के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की कमी न रहे।
उपायुक्त  हेमंत सती ने कहा कि चौकीदार व्यवस्था प्रशासन की जमीनी सुरक्षा प्रणाली की आधारशिला है, अतः सभी नवनियुक्त चौकीदार अपने दायित्वों के प्रति सजग, अनुशासित एवं संवेदनशील रहें। वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

ज्ञात हो कि नवनियुक्त चौकीदारों का प्रशिक्षणोपरांत पासिंग आउट परेड का आयोजन दिनांक 04 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 9:30 बजे जैप-09, साहिबगंज के परेड मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar sahibganj news sahibaganj khabar sahibganj DC news sahibganj SP news