logo

जमशेदपुर के जिला स्तरीय परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का DC और SSP ने किया निरीक्षण

hjnyrne.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गणतंत्र दिवस 2026 के पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों के क्रम में गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने परेड में शामिल टुकड़ियों के अनुशासन, तालमेल एवं समयबद्धता का बारीकी से जायजा लिया। फुल ड्रेस रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून, एनसीसी की दो प्लाटून (महिला एवं पुरुष) तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल रहीं। सभी टुकड़ियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह स्थल पर की जा रही अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप समारोह के आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पूर्वाह्न 9:05 बजे झंडोतोलन किया जायेगा। इसके बाद परेड, मार्च-पास्ट तथा विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की जा रही आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति होगी। समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jamshedpur news updates Jamshedpur news in hindi Jamshedpur News in hindi Jamshedpur news Updates Jamshedpur news in Hindi latest