logo

गुमला : डीसी ने की जिला टेलीकॉम कमेटी और आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

webg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज UID और मोबाइल टावर नेटवर्क के विषय पर एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी पंचायत भवनों में इंटरनेट की सुविधा को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 12 नए शैडो क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं, और 11 अन्य क्षेत्रों में नए टावरों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है।
उपायुक्त ने 7 स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित करने में हो रही देरी पर अधिकारियों के रवैये के प्रति असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और शीघ्रता से पूर्ण करें। मोबाइल टॉवर की अनुपस्थिति के कारण आम जनों को प्रतिदिन दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अतिरिक्त, जिन 17 पंचायत भवनों में नेटवर्क या ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है, वहां कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पंचायतों में लगे ब्रॉडबैंड कनेक्शन का रिचार्ज कराने हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया गया। BSNL के सभी स्थापित टावर को सक्रिय और फुल-प्रूफ संचालन के लिए विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, उसे शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
आधार कार्ड से संबंधित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि PVTG समुदाय के लिए आधार कार्ड निर्माण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ, गुमला,कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,डीपीएम (आधार), तथा विभिन्न मोबाइल नेटवर्क के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 



 

Tags - latest Gumla News Gumla Updates Gumla News in Hindi Gumla farmers for urea urea Gumla farmers latest Gumla News gumla News Updates Gumla News Updates Gumla News updates