logo

पाकुड़ : मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत DC ने मोहनपुर कौशल विकास केंद्र का किया निरीक्षण

hjgylgtyit.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के हिरणपुर स्थित कौशल विकास केन्द्र मोहनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और विभिन्न ट्रेड में उनकी प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने प्रशिक्षण केन्द्र की स्वच्छता, अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा। इसके अलावा प्रशिक्षकों और कर्मियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित विद्यार्थियों की प्रगति और प्लेसमेंट गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
डीसी मनीष कुमार ने निर्देश दिए कि कम्प्यूटर और इंग्लिश प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री सारथी योजना का मुख्य उद्देश्य है और इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। निरीक्षण के उपरांत केन्द्र पर उपस्थित विद्यार्थियों और जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

 


 

Tags - latest Pakur News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates Pakur Pakur News Updates latest Pakur News Pakur News in hindi Pakur Updates in hindi latest Pakur news