logo

पाकुड़ : DC ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,  24 से 27 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे प्री-टेस्ट

nfsfryubewr.jpg

नंदलाल तुरी
आगामी मैट्रिक एवं इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा परख टेस्ट के तहत प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्री-टेस्ट 24 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने आज आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय और हरिणडांगा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में परीक्षा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा को बिल्कुल बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण देकर आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों में समय प्रबंधन, अनुशासन और वास्तविक परीक्षा का अनुभव विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड के प्रश्नपत्र बोर्ड पैटर्न के अनुरूप शिक्षकों की एक विशेष टीम द्वारा तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की पद्धति, पर्यवेक्षण प्रणाली और प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की तथा केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुई। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान और द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा दी। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में भौतिकी, इतिहास, अकाउंटेंसी तथा द्वितीय पाली में हिंदी, अंग्रेजी, भाषा और कोर विषय की परीक्षा दी।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए प्री-टेस्ट अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन परीक्षाओं से छात्रों को मुख्य परीक्षा जैसा संपूर्ण अनुभव प्राप्त होता है और उनकी तैयारी और मजबूत होती है। उन्होंने सभी विद्यालयों, शिक्षकों और परीक्षा कर्मियों को प्री-बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

 

Tags - latest Pakur News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates Pakur Pakur News Updates latest Pakur News Pakur News in hindi Pakur Updates in hindi latest Pakur news