द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने शिव मंदिर करंगागुड़ी का भ्रमण किया और विवाह मंडप भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बच्चा जमीन पर पड़ा हुआ है, जो सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ता है। उपायुक्त ने बच्चे से संपर्क किया और शिक्षक से उसकी तबीयत के बारे में पूछा। बच्चे के माथे पर चोट लगी हुई थी। शिक्षक ने बताया कि स्कूल छुट्टी के बाद बच्चे के गिरने से यह चोट आई है। उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी केरसई ज्ञानमणी एक्का को निर्देश दिया कि बच्चे को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर इलाज कराया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उसका इलाज कराया।
