logo

पाकुड़ : DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

jne785d.jpg

नंदलाल तुरी
आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं का संज्ञान लिया गया है, उनकी जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
जनता दरबार के दौरान जमीन संबंधित, शिक्षा विभाग, सहायिका, चौकीदार अनुकंपा इत्यादि से संबंधित मामलों और विभिन्न आवेदन शिकायतों का निपटारा किया गया, जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक रूप से जांच करते हुए उनका समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके।



 

Tags - Latest pakur news pakur news updates latest pakur news latest pakur News pakur news Updates pakur News in Hindi latest Puja in pakur news pakur news in hindi