द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में आगामी तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के भाग लेने की संभावना है।
सबसे पहले डीसी-एसपी और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद सभी अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जी.एल.ए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रीन रूम, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, डी-एरिया, वीआईपी के बैठने का स्थान, वाहन पार्किंग, डाइस प्लान, कम्युनिकेशन प्लान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली गई। इस मौके पर सदर एसडीएम, एनडीसी, सदर एसडीपीओ और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
.jpeg)