logo

रांची के इस निर्माणधीन पुल के नीचे बरामद हुआ 2 शव, ये थी मौत की वजह 

सोल्ोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के मांडर-रातू थाना की सीमा पर स्थित मलटुटी से दो युवकों का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रांची के डकरा के रहने वाले थे। दोनों की पहचान विनीत और करण के रूप में हुई है। मांडर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शव देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। 


कुहासा की वजह से नहीं समझ पाए रास्ता
घटनास्थल से जो तस्वीर सामने आई है, उससे यही प्रतीत हो रहा है मानों दोनों युवक हादसे का शिकार हुए हैं। दरअसल रांची-डालटेनगंज मार्ग पर पुल का निर्माण हो रहा है लेकिन रास्ते को बंद नहीं किया गया है. दोनों बाइक सवार युवक भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। सुबह में कुहासा होने की वजह से दोनों को समझ नहीं आया कि आगे पुल है और तेज गति से वह पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे की वजह से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 


दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस की टीम ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है।