logo

रांची के इस क्षेत्र में मिली मां-बेटी की लाश, पति पर हत्या का आरोप

buddhu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के बुढ़मू अंतर्गत साड़म गांव में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान संगीता देवी और अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने सबसे पहले महिला के पति को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 


युवती और उसकी बेटी के गले, आंख और चेहरे में चोट का निशान हैं। मृत युवती के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को तालाब में फेंका गया। फिलहाल पुलिस ने मृत युवती के पिता के बयान पर पति डबलू यादव को हिरासत में लिया है। 


क्या है पूरा मामला
मृत युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पूरा परिवार उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से संगीता अपने मायके में ही ज्यादातक समय में रहती थी। लेकिन रविवार को अचानक उसका पति आया और उसे और अपनी बेटी को अपने साथ लेकर गया। जिसके बाद सोमवार सुबह युवती और नातिन का शव बरामद हुआ।