logo

रांची के दो इलाकों में मिले शव से फैली सनसनी, एक युवा तो एक है बुजुर्ग

2_dead_body.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो व्यक्तियों का शव मिला है। पहला शव जेल चौक से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है। लालपुर पुलिस को सूचना दी गई थी कि फुटपाथ पर एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी पहुंची तो पता चला कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान है। छोटू वर्मा लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि छोटू सड़क पर लगे होर्डिंग्स के लोहे को निकाल कर ले जाता था। बुधवार की देर रात भी वह होर्डिंग्स में लगे लोहे को निकाल रहा था तभी होर्डिंग्स में करंट था। जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी मौत हो गई। 

कांके डैम से मिला दूसरा शव

वहीं गुरुवार की सुबह रांची के कांके डैम से भी एक शव मिला है। जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद गोंदा थाने की टीम कांके डैम पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बिरसा बुधवार सुबह से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N