logo

होटल में फंदे से लटकी महिला के कमरे से मिला सुसाइड नोट, इस वजह से की आत्महत्या

ेपोन3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के स्टेशन रोड के एक होटल के कमरे में गुरुवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती को फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। महिला कांटा टोली इलाके की रहने वाली थी। जिसका नाम डॉली घोष था। 28 वर्षीय डॉली ने स्टेशन रोड के होटल रॉयल रेसीडेंसी बुधवार को कमरा लिया था। आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने चुटिया थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कमरे एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। डॉली ने बुधवार को लगभग दो बजे होटल रॉयल रेसीडेंसी में कमरा बुक किया था। उसने केवल आत्महत्या करने के लिए ही कमरा बुक किया था। सुसाइड नोट में उसने बीमारी की वजह से तंग आकर आत्महत्या की बात कही है। उसने अपने पति और परिवार वालों से माफी भी मांगी है।


होटल वालों को हो गया था शक
डॉली ने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की है। लेकिन तब परिवार वालों ने उसे बचा लिया था। पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वह डिप्रेशन की शिकार थी। काफी दिनों से वह चुपचुप सी रहती थी। होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि महिला के कमरे से टीवी की बहुत ज्यादा आवाज आ रही थी। जिसके बाद उक्त महिला के कमरे में लगे फोन पर रिसेप्शन से कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, पर इसपर भी फोन नहीं उठा। इसके बाद शक होने पर कर्मचारियों ने वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो फंखे से झूलती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N