logo

Dhanbad : बाली उमर के प्यार ने रचाया ब्याह, जान लेकर पति ने बताई बेवफाई!

बाली उमर के प्यार ने रचाया ब्याह, जान लेकर पति ने बताई बेवफाई!

धनबादः
बाली उम्र के प्यार में लोग कई बार गलत फैसले ले लेते हैं जिसका खामियाजा उन्हे आगे चलकर भुगतना होता है। ऐसा ही एक मामला आया है धनबाद जिले के रामकनाली ओपी अंतर्गत झींझींपहाड़ी से। जहां एक लड़की ने 14 साल की उम्र में ही शादी की और अब शादी के एक साल बाद ही उसका शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। एक साल पहले ही परिवार वालों की मर्जी से जगरनाथ महतो ने 14 साल की नाबालिग से प्रेम विवाह किया था लेकिन एक साल के बाद ही उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी अब पति के घर में पत्नी का शव मिला है।


पति को हिरासत में लिया गया 
नव विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मृतका के मायके वाले को इसकी जानकारी दी गयी। मायके वाले ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति जगरनाथ महतो तथा विनोद महतो ससुर को हिरासत में लिया है। 


परिवार वालों की मर्जी से हुई थी शादी
मायके वालों ने थाने में ससुराल पक्ष के पांच सदस्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि परिवार वालों के सहमित से ही यह शादी हुई थी लेकिन नाबालिग से शव मिलने से सब लोग हैरान है। वहीं पति जगरनाथ महतो ने कहा कि उसकी पत्नी नया मोबाइल खरीदने की जिद और सरस्वती पूजा में घूमाने की डिमांड कर रही थी लेकिन, उसने अपने काम से छुट्टी नहीं लिया। पति का कहना है कि मोबाइल नहीं खरीद कर देने के कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या वह कर ली।