logo

रांची : भुइया टोली में एक व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी 

BHU.jpg

रांची: 

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भुइया टोली के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम राजेश  शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। एक दुकान के बाहर राजेश का शव मिला है। कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। 

 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग हासिल हो सके। इन दिनों झारखंड में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं।