logo

पूर्व नक्सली के बेटे का शव कुएं से बरामद, पिता ने जताई हत्या की आशंका 

herhanj.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लातेहार जिले को हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव के नीमडाही कुआं से पूर्व नक्सली गोपाल गंझू के बेटे का शव बरामद हुआ है। जिसका नाम सकलदीप गंजू था। सकलदीप बिदिर गांव का ही रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि सकलदीप की हत्या की गई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बिदिर गांव में ही एक शादी समारोह था। सकलदीप उसी में शामिल होने गया था। रात 1 बजे वह शादी समारोह में देखा गया था लेकिन इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आया। सुबह तक भी वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम 4:00 बजे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया कि नीमडाही कुआं में एक शव तैर रहा है। सूचना के बाद सकलदीप के परिजन व अन्य ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि वह सकलदीप का शव था।


पिता ने जताई हत्या की आशंका 
ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द इसका खुलासा होगा। मृतक के पिता गोपाल गंझू ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है क्योंकि गर्दन में भी चोट के निशान है। पिता का कहना है कि बेटा शादी समारोह में शामिल होने गया था लेकिन वहां से अचानक गायब हो गया। यह पूरी तरह से हत्या का मामला है। बता दें कि गोपाल पहले नक्सली था। वह माओवादी के अलावे टीएसपीसी संगठन में भी काफी दिनों तक सक्रिय रहा। लेकिन 2020 में आत्मसमर्पण की नीति का लाभ उठाकर उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उसके बाद गांव में ही सामान्य जीवन जी रहा है। 
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT