logo

छत्तीसगढ़ में टुकडों में मिली रांची के युवक की लाश, पासपोर्ट में लिखा ये नाम

TUKRO.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
छत्तीसगढ़ में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। उसके शव को 17 से अधिक हिस्सों में काटकर बैग और दो बोरे में भरकर डैम में फेंक दिया गया। पहले युवक के पैर और शरीर के कुछ अंग मिले। तलाशी लिए जाने पर डैम से कटा हुआ सिर भी बरामद हुआ। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे डैम के पास से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को दुर्गंध आई तो, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हत्या करने के बाद शव को कई हिस्सों में काटकर लाने और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस डैम में ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।


छत्तीसगढ़ पुलिस को शव के पास पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला, जिसमें रांची के राजा कॉलोनी निवासी वसीम लिखा है। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक वसीम है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में रांची पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस वसीम के घर पहुंची तो खबर की पुष्टि होने से पहले ही घर में मातम पसर गया। पासपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य शव वसीम का ही समझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वसीम अंसारी दो-ढाई साल से सऊदी अरब में सेफ्टी ऑफिसर के रूप में काम कर रहा था। 


पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वसीम सऊदी दम्माम से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से रांची अपने घर के लिए रवाना हुआ तो छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचा, यह संदेह के घेरे में है। वहीं जो शव बरामद हुआ है वह वसीम का ही है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पासपोर्ट के आधार पर शव वसीम का बताया जा रहा है। 

Tags - Chhattisgarh news Chhattisgarh news dead body of Ranchi youth brutal murder dead body in dam dead body cut into 17 pieces