logo

जमशेदपुर : प्रेमी के साथ होटल पहुंची महिला का शव बरामद, युवक फरार 

hotal1.jpg

जमशेदपुरः
जमशेदपुर में एक होटल के कमरे में एक महिला का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी। होटल के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जिस युवक के साथ महिला आई थी वह फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला की पहचान 35 वर्षीय कांति देवी के रूप में हुई है। वह सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के गालूडीह की रहने वाली थी। युवक महिला का प्रेमी था और वो कोलकाता का रहने वाला था। 


खाना खाने निकला था बाहर 
होटल संचालक ने बताया है कि जिस युवक के साथ महिला आई थी उसका नाम मैनुद्दीन पालावान है। युवक के साथ यह महिला मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आई थी। दोनों कमरा नंबर 101 में ठहरे थे। मैनुद्दीन कुछ देर बाद खाना लाने के लिए निकला था और फिर वापस ही नहीं आया। होटल मैनेजर का कहना है कि युवक ने ही महिला की हत्या की और भाग गया। 


कोलकाता से पहुंचा था प्रेमी
आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार होटल पहुंचकर मामले की जांच की। होटल के सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि युवक तेजी से भागता नजर आ रहा है। कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। घटना के बाद मौके से महिला का प्रेमी फरार है। बताया जाता है कि प्रेमी कोलकाता से यहां पहुंचा था।