logo

धनबाद : जोराडीह जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या...क्या है मामला!

thana1.jpg

धनबाद: 

धनबाद जिला के निरसा थानाक्षेत्र अंतर्गत जोराडीह जंगल में युवक का शव मिला। युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना बुधवार की है। मृतक की पहचान जोराडीह के रहने वाले चयन बाउरी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि चयन मंगलवार की शाम को तकरीबन साढ़े 4 बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। घटना की छानबीन की जा रही है। 

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। चयन बाउरी के पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों का कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर पेड़ से टांग दिया। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जाये।

 प्रत्येक एंगल से छानबीन करेगी पुलिस
इधर सूचना मिलने पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि हम फिलहाल घटना की छानबीन कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करेगी।