logo

खून से सनी कैंची और 2 लाशें, पुलिस के लिए पहेली बनी प्रेमी जोड़े की मौत

dead_body5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र की चिरौंदी बस्ती में हुए डबल डेथ का राज गहराता जा रहा है। गुरुवार को यहां एक मकान में रहने वाले युवक-युवती ने अपनी जान दे दी थी। दोनों इस मकान में पिछले 4 महीने से किराए पर रह रहे थे। किराए के इस मकान में युवती की शव औंधे मुंह बिस्तर पर पड़ा था। वहीं खून से सनी कैंची फर्श पर पड़ी हुई थी। फर्श पर जहां तरह खून के निशान थे। प्रेमी जोड़े की यह मौत पुलिस के लिए पहेली बनती जा रही है। दोनों की उम्र 25 साल के आसपास की है। युवती का नाम का नाम अन्नु टोप्पो है। वह गुमला जिले की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि जिस कमरे में दोनों ने आत्महत्या की है अंदर से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। किसी बात को लेकर दोनों में बीती रात झड़प हुई होगी। जिसके बाद युवक ने गुस्से में लड़की की जान ले ली। इसके बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले संदेहास्पद होने के कारण पुलिस पहले एफएसएल की टीम को बुलाया। फिंगर प्रिंट और फोटोग्राफी टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। लेकिन उनसे कुछ खास जानकारी पुलिस को नहीं मिली।  

लड़का किसी प्राइवेट कंपनी में करता था काम

मामले को लेकर मकान मालिक ने बताया कि दोनों ने चार महीने पहले यह कमरा किराए पर लिया था। लड़का किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 10 बजे दफ्तर जाता था। लेकिन गरुवार को दोनों के नहीं दिखने पर मकानमालिक देखने गए तो खिड़की से दोनों का शव दिखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।  बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N