द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला जिले में आरआइटी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अरिहंत रायल्स इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक ने खुदकुशी कर ली। मलिक बिपिन कुमार सिंह (54 वर्ष) ने अपनी कंपनी में ही सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को वहां एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

कंपनी गए लेकिन घर नहीं लौटे
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार उनकी कंपनी बंद थी। फिर वो शुक्रवार की रात कंपनी गए लेकिन घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो देख कर दंग रह गए। वहां बिपिन की लाश फंदे से लटक रही थी। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें उन्होंने अपने कर्ज का जिक्र किया है। बिना नाम लिखे बताया है कि कर्ज के पैसे वापस मांगे जाने के कारण वे काफी तनाव में थे। बिपिन आदित्यपुर के आदित्या गार्डेन सोसायटी में रहते थे। वहीं एक उद्यमी के सुसाइड करने की घटना से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों में काफी मायूसी और नाराजगी है।

थाना प्रभारी ने क्या कहा
आरआइटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कंपनी परिसर में उनका फांसी से लटका हुआ पाया गया। जानकारी के अनुसार बिपिन ने कंपनी को अपने साले के साथ एक बैंक ऑक्सन में खरीदा था। बताया जा रहा है कि वह खुद भी कर्ज के बोझ तले दबा हुए थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N