logo

थाना पहुंचे दीपक प्रकाश, पूछताछ शुरू, कार्यकर्ताओं ने कहा- हम भी देंगे गिरफ्तारी 

deepargoda.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भाजपा कार्यकर्ता धुर्वा थाने पहुंच गए हैं। थाना पहुंचने वालों में बीजीपे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक सहित कई बीजेपी नेता पहुंचे हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक धुर्वा थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इन नेताओं के अलावा कई और बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर दीपक प्रकाश को गिरफ्तार किया गया तो हम भी अपनी गिरफ्तारी देंगे। भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार की पुलिस बेबुनियाद आरोप लगाकर हम पर कार्रवाई कर रही है। 

11 अप्रैल को हुआ था घेराव 
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर धारा 41(A) के तहत धारा 147, 148, 188, 353, 332, 109 और 427 की धाराएं लगाई गई है। उनसे 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई स्थितियों के तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रोजेक्ट भवन का घेराव किया था। इस दौरान हजारों संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। धुर्वा क्षेत्र के एक विशेष एरिया में धारा 144 लगाया गया था। इसके बावजूद भी भाजपा के नेताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन की तरफ से जो बैरिकेडिंग की गई थी उसे भी तोड़ते हुए भाजपा के नेता आगे बढ़ते गए। इस दौरान प्रशासन की तरफ से जमकर लाठीचार्ज हुआ। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भीड़ की तरफ से कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया । जिससे कई लोगों को गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उसी दिन देर रात मजिस्ट्रेट के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।