logo

दिल्ली में सरस मेला : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं और पलाश ब्रांड को बढ़ावा देने पहुंची मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह

dipika00000000000.jpg

नई दिल्ली

झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए माननीय ग्रामीण विकास मंत्री, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह आज दिल्ली पहुँचीं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित सरस आजीविका मेले का दौरा किया और झारखंड के स्टॉल में प्रदर्शित पलाश और आदिवा ब्रांड के उत्पादों का अवलोकन किया।
मंत्री ने कहा, "हमारे राज्य की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर काबिले तारीफ है। उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और उत्पाद प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। #पलाश_ब्रांड और सरस मेला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।


दीपिका पाण्डेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित सरस आजीविका मेला में शामिल होकर झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास और हुनर को देखकर गर्व हुआ।"
मेले में पलाश और आदिवा ब्रांड के साथ-साथ झारखंड की हैंडलूम परंपरा और भागैया सिल्क ने भी लोगों का ध्यान खींचा। रागी लड्डू, शुद्ध शहद, काले गेहूं का आटा, अरहर दाल, हर्बल साबुन, लेमन ग्रास ऑइल और पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों में ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और गुणवत्ता साफ झलकी। सरस आजीविका मेला इस बात का सबूत है कि झारखंड की महिलाएँ परंपरा और नवाचार का संगम बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। राज्य सरकार की पहल उनके सपनों को नई ऊँचाई देने में सहायक साबित हो रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News