logo

राजभवन से आ गया कॉल : दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और बैद्यनाथ राम लेंगे मंत्रिपद की शपथ

a4012.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला है। 4 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वास मत जीता। अब आज ही कैबिनेट विस्तार होगा। मंत्रिमंडल में 3 नये चेहरे नजर आयेंगे।  कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और झामुमो विधायक वैद्यनाथ राम मंत्रिपद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी को राजभवन से शपथ ग्रहण समारोह का कॉल आ गया है। महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की जगह लेंगी। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम की जगह मंत्रिपद की शपथ लेंगे। वहीं, बैद्यनाथ राम 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

Tags - Dipika Pandey SinghIrfan AnsariBaidyanath RamJharkhand CabinetJharkhand News