logo

ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान में देरी, 8 अक्टूबर को छात्र करेंगे महा आंदोलन

ANDOLAN1.jpg

रांची
झारखंड के लाखों छात्रों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है क्योंकि ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार की ओर से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है ताकि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
शैक्षणिक सत्र 2024–25 के लिए आवेदन किए लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक कई छात्रों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। इस मुद्दे को लेकर छात्र हित सर्वोपरि मंच के प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा और आमिर हमज़ा ने कल्याण विभाग पहुंचकर आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी से मुलाकात की। आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत राशि नहीं भेजी गई है, इसलिए छात्रवृत्ति का भुगतान फिलहाल संभव नहीं है।


इसके बाद मंच के सदस्यों ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात की। उन्होंने भी यही कारण बताया कि केंद्र की हिस्सेदारी के बिना भुगतान नहीं किया जा सकता। हालांकि छात्रों ने सवाल उठाया कि यदि यही नीति है, तो पिछले तीन वर्षों में केंद्र से राशि न आने के बावजूद भुगतान कैसे किया गया था? इस पर मंत्री की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे 8 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोराबादी (रांची) में विशाल महाआंदोलन करेंगे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News