logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग, DC को सौंपा आवेदन

DVC1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला इकाई की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन सौंपकर गोला और रामगढ़ शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा लगाने की मांग की गई है।


DVC चौक, लुकैयाटांड़ मैदान और रामगढ़ शहर में प्रतिमा लगाने की मांग
झारखंड मुक्ति मोर्चा, रामगढ़ जिला की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सम्मानित नेता रहे हैं। अलग झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद रखते हुए संगठन ने गोला के DVC चौक, लुकैयाटांड़ मैदान बरलंगा और रामगढ़ शहर के बीच किसी उपयुक्त स्थान पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।


झारखंडियों का फर्ज है सम्मान देना
आवेदन में कहा गया है कि झारखंड राज्य निर्माण में शिबू सोरेन की अहम भूमिका रही है और उनके संघर्ष व आंदोलन का ही परिणाम है कि आज अलग राज्य का सपना साकार हुआ। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उपयुक्त स्थल चयन कर प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में पहल की जाए। आवेदन पर झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू के हस्ताक्षर हैं।

 

Tags - shibusoren ramgarh jmm jharkhand politics