logo

मुख्यमंत्री से राजधानी में रूफटॉप पर चल रहे बार को बंद करने की मांग

cm_28.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रूफटॉप में चल रहे बार पर कार्रवाई करते हुए बंद करने की मांग की गई है। रोहित सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रांची शहर में 33 बार अवैध रूप से रूफटॉप में चल रहे हैं। इन अवैध बारों पर कार्रवाई करते हुए बंद करने का निर्देश हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग को दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग अवैध बारों को भी वैध करने के प्रयास में लगे हुए हैं। पूरा नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग अवैध रूप से बार का संचालन कर शराब बेचने वाले को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में राजधानी के 33 अवैध बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंद कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे। ताकि रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध बार को वैध करने के प्रयास को रोका जा सके।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest