logo

सीएम को चिट्‌ठी : ब्राम्बे PHC को स्वास्थ्य रिसोर्ट के रूप में विकसित करने की बंधु तिर्की ने उठाई मांग

bandhu.jpg

रांची:

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मांडर विधायक बंधु तिर्की ने स्वास्थ्य केंद्र ब्राम्बे को स्वास्थ्य रिसोर्ट के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा है कि पहले कुष्ठ अस्पताल के रूप में इसे जाना जाता था। यह स्थान झारखंड में चिकित्सा सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त रहेगा। यहां होड़ोथेरेपी, एथनोमेडिसिन, योग, ध्यान, जिम और स्विमिंग पूल की सुविधाएं होनी चाहिए। परिसर ब्राम्बे और मेसाल ग्राम के घने जंगल से घिरी हरी-भरी वादियां 70 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई हैं। भूमि झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की है। इसके माध्यम से आदिवासी चिकित्सा पद्धति और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकेगा। 

 

 

बंधु ने कहा कि प्राचीन सभ्यता विशेष रूप से झारखंड के सदियों के ज्ञान के माध्यम से विकसित कल्याण प्रणालियों की क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह झारखंड को होड़ोथेरेपी, एथिनोमेडिसिन, योग,सिद्ध, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। साथ में आध्यात्मिक दर्शन जो झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों में जनजातीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है उसे भी रखा जा सकेगा।

 

बंधु ने लिखा है कि देश में इस प्रकार के उपचारों का चलन बढ़ रहा है। स्वास्थ्य रिजल्ट या वेलनेस सेंटर अब शहरी समाज का अभिन्न अंग बन चुके हैं। क्योंकि वह एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करते हैं और चिकित्सा पर्यटन का एक महत्वपूर्ण पहलू भी है। स्वास्थ्य रिसॉर्ट ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए जहां परिवहन के माध्यम से पहुंच में आसानी हो इस प्रोजेक्ट के लिए ब्राम्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र योग्य एवं महत्वपूर्ण अस्पताल है जहां स्वास्थ रिसॉर्ट की स्थापना किया जा सकता है।