logo

Ranchi : बिरसा जैविक उद्यान में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग 

BIRBIRSA.jpg

रांचीः 
भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति चकला, ओरमांझी के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की है कि भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाए और उनकी जीवनी तथा देवता शौर्य गाथा को दर्शाने की व्यवस्था की जाए।


प्रतिमा भेंट की गई 
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सप्रेम भेंट की ।प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक और जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के सदस्य जमाल मुंडा, संरक्षक काशीनाथ पाहन, अध्यक्ष  वीणा मुंडा, सचिव अशोक कुमार मुंडा, उप सचिव दीपक मुंडा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव और श्री विष्णु मुंडा शामिल थे ।