logo

रांची : आज भी HEC मुख्यालय के बाहर अधिकारियों का प्रदर्शन जारी, प्रार्थना झंडा लगाकर जताया विरोध

flag1.jpg

रांचीः 
एचईसी मुख्यालय के बाहर आज भी कंपनी के अधिकारियों का प्रदर्शन जारी है। आज अधिकारियों ने मुख्यालय गेट पर प्रार्थना झंडा बांधकर अपना विरोध जताया।  अधिकारियों ने मुख्यालय गेट पर सच्चे इरादों और विश्वासों का प्रार्थना झंडा फहराया। वैसे परंपरागत रूप से पहाड़ो पर प्रार्थना झंडों का उपयोग शांति, करुणा, हिम्मत और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। अधिकारियों का झंडा लगाकर प्रदर्शन करने के पीछे का मकसद यही है कि भगवान प्रबंधन और सरकार को करुणा का भाव दे और हम सब अधिकारियों को ऐसी विकट और घोर निराशा की स्थिति में हिम्मत दे। 


बकाया वेतन की मांग 
एचएससी अधिकारियों की मांग है कि उनके 12 माह का बकाया वेतन के भुगतान कंपनी कर दे। इसके साथ ही एचईसी को बचाना है तो सबसे पहले स्थाई सीएमडी को बहाल किया जाए। जब तक स्थाई सीएमडी नहीं होगा एचईसी को बचाना मुश्किल है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सीएमडी नलिन सिंघल को अतिरिक्त प्रभार है जबसे उन्होंने पद संभाला है प्लांट का एक बार भी दौरा नहीं किया है।